सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीए दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल शाखा द्वारा “युआंटर” विषय पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “युआंटर” शब्द का आशय है — “युगांतर”, अर्थात् ऐसा युग परिवर्तन जहाँ एक ही मंच पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की विभिन्न पीढ़ियाँ — 75 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी वरिष्ठ सदस्य से लेकर नव-प्रवेशी युवा सीए — साथ दिखाई दिए। प्रातःकालीन सत्र : कार्यक्रम की शुरुआत शाखा कार्यालय में ध्वजारोहण से हुई, जिसमें लगभग 150 सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। इसके पश्चात आईसीएआई भवन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पुस्तकें एवं किट्स भेंट की गईं, जो संस्था की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांझ का सांस्कृतिक आयोजन – “युआंटर” एक युग से दूसरे युग तक” शाम को वृंदावन गार्डन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगभग 700 सदस्य शामिल हुए। इस समारोह में विशेष रूप से भोपाल के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक है, का सम्मान किया गया — जो इस पेशे की नींव एवं विरासत के प्रतीक हैं। साथ ही, वे सीए सदस्य जिन्होंने 25 वर्ष से अधिक की सेवा दी है, उन्हें भी फेलिसिटेट किया गया।

नवाचार और नृत्य की झलकियाँ बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें शामिल थे: अनन्या एवं अनुष्का, पाखी एवं आर्या जैन,आध्या एवं आलिया खान,अबीर एवं विहाना इसके पश्चात सीए सदस्यों एवं उनके परिजनों ने शानदार संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। प्रमुख प्रस्तुतकर्ताओं में थे: आध्या एवं रेयांश,राजवीर एवं अनन्या,सीए सत्यजीत चटर्जी, सीए भगवत सर,सीए हर्ष राठौर गर्ल्स एवं बॉयज़ ग्रुप डांस में भाग लिया: पायल मिश्रा, दर्शिनी जैन, राघिनी अग्रवाल, परमबीर कौर, सत्यम सक्सेना, एवं लोकेश टोलानी ने। “रैंप वॉक” – पीढ़ियों का संगम: कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक रही “रैंप वॉक”, जो सचमुच “युआंटर” विषय को सार्थक करती है: सीए कपल्स जैसे वैशाली बहेती, वैशाली जैन, प्रतिष्ठा गुप्ता, अनिल साहू, हर्ष राठौर, नैन जरीवाला, श्याम जी और अंजुली दुबे ने अपने जीवनसाथियों के साथ रैंप वॉक किया।


समिति सदस्यों — अभय छाजेड़, अर्पित राय, अभिषेक जैन, आदित्य श्रीवास्तव, पियूष चातर, प्रदीप मुत्रेजा, सुचिता गोयल और नंदन नरूला — ने भी अपने स्पाउस के साथ मंच की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स — चंद्रा मैडम, अमीता वाशने, सुनीता भयती, रचना बडवानी, ज्योति चौहान, वैशाली भयती, शिल्पा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, वैशाली जैन, अर्चना जैन एवं रुचिता बैदमिथ्या — ने भी अपनी गरिमा और ऊर्जा से रैंप वॉक को अद्वितीय बना दिया।

यह आयोजन न केवल सीए समुदाय की व्यावसायिक उत्कृष्टता का उत्सव था, बल्कि यह युवाओं और वरिष्ठों के बीच पुल बनाता हुआ “युगों के मिलन” की सुंदर मिसाल भी बन गया। “युआंटर” — युगांतर ने इस दिन को स्मरणीय, प्रेरणादायक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना दिया।

#सीए_दिवस #भोपाल_कार्यक्रम #युआंटर_थीम #चार्टर्ड_अकाउंटेंट #सीए_समारोह #भोपाल_समाचार