सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में आज 2% की तेजी देखी गई। बुधवार 6 अगस्त को सुबह 10:30 बजे कंपनी का शेयर ₹1,364 पर ट्रेड कर रहा था। यह उछाल कंपनी द्वारा जारी किए गए बेहतर तिमाही नतीजों के चलते आया है।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में अडाणी पोर्ट्स को ₹3,315 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि सालाना आधार पर 6.52% की वृद्धि है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹3,112 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।
कंपनी की आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। Q1FY2026 में ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹9,126 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.20% अधिक है। पिछली पहली तिमाही में यह ₹6,956 करोड़ था।
हालांकि, पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 5% और एक साल में करीब 10% गिरा है, लेकिन साल 2025 में अब तक इसने 12% का रिटर्न दिया है।
अडाणी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है और देश की कुल पोर्ट कैपेसिटी का लगभग 24% प्रतिनिधित्व करता है। इसकी स्थापना 1998 में गौतम अडाणी ने की थी। वर्तमान में करण अडाणी मैनेजिंग डायरेक्टर और अश्वनी गुप्ता सीईओ हैं।
#अडाणीपोर्ट्स #तिमाहीनतीजे #शेयरबाजार #गौतमअडाणी #बिजनेससमाचार