सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी ने यूएस ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को कोर्ट-17 पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भांबरी-वीनस की जोड़ी ने 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेक्टिक और राजीव राम को सीधे सेटों में 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर इतिहास रच दिया।
33 वर्षीय युकी भांबरी भारत के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड डबल्स रैंकिंग में 32वें स्थान पर हैं। यह उनके करियर का पहला मौका है जब वे किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले 2024 में वे फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे।
इस जीत के साथ भांबरी के पास 2015 के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। उस समय लिएंडर पेस ने मिश्रित युगल और सानिया मिर्जा ने महिला युगल का खिताब जीता था।
प्री-क्वार्टर फाइनल में भांबरी-वीनस की जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त केविन क्राविएटज और टिम पुटज को केवल 1 घंटे 23 मिनट में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।
भांबरी ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और वे हमेशा कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करते हैं।
#युकीभांबरी #यूएसओपन #टेनिस #भारत #डबल्स