सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : जीएसटी सुधारों के बाद आम जनता और कारोबारियों को एक और बड़ी राहत मिलने की संभावना है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका जल्द ही 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटाने पर विचार कर रहा है। यह कदम भारत समेत कई देशों के लिए व्यापारिक मोर्चेपर राहत लेकर आएगा।
नोमुरा के अनुसार, रेसिप्रोकल टैरिफ वित्त वर्ष 2026 तक 25% पर कायम रहेंगे, लेकिन नवंबर के बाद अमेरिका अतिरिक्त 25% शुल्क हटाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश माहौल पर पड़ेगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस से जुड़े सेकेंडरी टैरिफ तीन महीने तक लागू रह सकते हैं। हालांकि, नवंबर के बाद कुछ समझौतों की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके तहत यह टैरिफ हट सकते हैं।
नोमुरा ने स्पष्ट किया कि अमेरिका भारत के कृषि क्षेत्र से जुड़ी मांगों पर जोर डाल रहा है, लेकिन भारत फिलहाल अपने रुख पर अडिग है। ऐसे में रेसिप्रोकल टैरिफ को हटाने में समय लग सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह अतिरिक्त 25% शुल्क हटता है, तो भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ऑटोमोबाइल, फार्मा और टेक्सटाइल सेक्टर को इसका सीधा फायदा होगा। यह कदम भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को भी और मजबूत कर सकता है।
#GSTरिफॉर्म #अमेरिका #टैरिफ #भारतअमेरिका_व्यापार #नोमुरा