सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय,  भोपाल के संगीत विभाग द्वारा भजन गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की 15 छात्राओं ने भाग लिया और भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियाँ अत्यंत सशक्त होने के कारण निर्णायकों के लिए निर्णय लेना चुनौतिपूर्ण था।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार निभा अग्रवाल को प्राप्त हुआ।  द्वितीय पुरस्कार तीन छात्राओं माधवी सिंह, प्रतिभा मिश्रा व श्रीजा कृष्णन् तथा निकिता बोरसे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह, प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव व विधि प्राचार्य अंजू बाजपेयी ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएँ व छात्राएँ उपस्थित थे।

यह प्रतियोगिता संगीत विभाग की अतिथि प्राध्यापक सुश्री अनीता असैया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

#भजन_प्रतियोगिता #श्रीसत्यसाईमहिला_महाविद्यालय #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #विद्याथी_प्रतिभा #महाविद्यालय_समाचार