सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  अमेरिका में FBI निदेशक काश पटेल (Kash Patel) पर संकट गहराता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी नेता और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की हत्या के बाद FBI की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना को एजेंसी की सबसे बड़ी विफलताओं में गिना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी संसद ने काश पटेल को इस मामले में पेश होने का आदेश दिया है। सूत्रों का कहना है कि उन पर कार्रवाई हो सकती है और उनकी कुर्सी छिनने की आशंका बढ़ गई है। खबर है कि उनकी जगह एंड्रयू बेली (Andrew Bailey) को नया FBI निदेशक बनाया जा सकता है।

चार्ली किर्क की मौत के मामले में शुरू में जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, वे बाद में निर्दोष निकले। इससे FBI की जांच प्रक्रिया पर और भी सवाल खड़े हो गए। विपक्षी नेताओं और मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ने लापरवाही बरती, जिससे अमेरिका की सुरक्षा पर असर पड़ा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं बल्कि FBI की विश्वसनीयता और पारदर्शिता का भी है। यदि काश पटेल पद से हटते हैं, तो यह एजेंसी की साख को बचाने के लिए बड़ा कदम माना जाएगा। आने वाले हफ्तों में अमेरिकी राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो सकती है।

#KashPatel #FBI #CharlieKirk #USPolitics #AndrewBailey