सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :अगर आप कम खर्च में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं और जियो के यूजर हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। रिलायंस जियो ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत ₹200 से भी कम है और यह यूजर्स को सभी जरूरी टेलिकॉम सेवाएं प्रदान करता है।
₹189 का जियो प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 300 SMS और 2GB डेटा के साथ आता है। हालांकि, यह 2GB डेटा पूरे प्लान की वैलिडिटी के लिए है और यह डेली डेटा नहीं है। जैसे ही यह डेटा खत्म होता है, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
इस प्लान की वैधता 28 दिन की है और इसमें कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं जैसे JioTV और JioAICloud की फ्री एक्सेस। इस वजह से यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जो सिर्फ मोबाइल नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं और जरूरी कॉल्स, OTP और occasional इंटरनेट इस्तेमाल के लिए सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं।
जियो के इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर भी “अफॉर्डेबल” यानी सबसे किफायती प्लान बताया गया है, जो इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ बजट प्रीपेड प्लान्स में शामिल करता है।
#Jioप्लान #सस्ताJioप्लान #Jio189प्लान #Jioप्रीपेडऑफर #JioडाटाSMSकॉलिंग