सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आयरलैंड में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लभेदी हमले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक छह साल की मासूम बच्ची को बर्बरता का शिकार बनाया गया। हमलावरों ने न केवल बच्ची को “डर्टी इंडियन” कहकर गालियां दीं, बल्कि उसे “वापस भारत जाओ” कहते हुए शारीरिक हमला किया।

यह घटना उस समय हुई जब 12 से 14 वर्ष की उम्र के लगभग पांच लड़कों ने बच्ची को अकेले पाया। बच्ची की मां, जो पेशे से नर्स हैं और हाल ही में आयरिश नागरिक बनी हैं, ने बताया कि हमलावरों ने उनकी बेटी के चेहरे पर मुक्के मारे और एक लड़के ने साइकिल के पहिए से उसके निजी अंगों पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

बच्ची की मां पिछले आठ वर्षों से आयरलैंड में रह रही हैं और अब खुद को और अपने परिवार को वहां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल भारतीय समुदाय के लिए चिंता का विषय है, बल्कि आयरलैंड में रह रहे प्रवासी परिवारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

#नस्लभेद #भारतीयबच्ची #आयरलैंडसमाचार #प्रवासीभारतीय #महिलासुरक्षा