सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : जीएसटी में हुए बड़े बदलावों के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंकों की छलांग लगाकर 81,100 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 100 अंक की तेजी के साथ 24,800 के पार कारोबार कर रहा है।
बाजार की तेजी का नेतृत्व ऑटो और FMCG शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा, जबकि एफएमसीजी इंडेक्स में करीब 1.5% की बढ़त दर्ज हुई। रियल्टी इंडेक्स भी 1% ऊपर रहा। हालांकि, मेटल इंडेक्स में 0.30% की मामूली गिरावट आई।ग्लोबल मार्केट्स में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 1.23% की तेजी पर रहा, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.40% ऊपर बंद हुआ। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.20% और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.97% गिरा।
निवेशकों की गतिविधियों पर नजर डालें तो 3 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 1,721 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,679 करोड़ रुपये की भारी खरीदारी की। अगस्त महीने में जहां एफआईआई ने 46,902 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं डीआईआई ने 94,828 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। पिछले दिन भी बाजार में तेजी देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 410 अंक बढ़कर 80,568 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 135 अंक की छलांग लगाकर 24,715 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी और इससे ऑटो व एफएमसीजी सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
#जीएसटी #शेयरबाजार #सेंसेक्स #निफ्टी #FMCG #ऑटोसेक्टर