सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिजनेसमैन और ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम अश्नीर ग्रोवर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 पर तंज कसा है।
दरअसल, अश्नीर इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले शो राइज एंड फॉल को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिससे साफ है कि वह बिग बॉस के फॉर्मेट और सलमान खान के अंदाज पर कटाक्ष कर रहे हैं। अश्नीर ने कहा – “भाई, आप एक वीकेंड में आ रहे हो और पावर को किसी और ने हाईजैक कर लिया है। असली शो तो हफ्तेभर चल रहा है, लेकिन आप बस एक-दो दिन के लिए आते हो।”
अश्नीर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने साफ तौर पर सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स को निशाना बनाया है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अश्नीर अपने शो की पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं।
सलमान खान बिग बॉस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े फेस माने जाते हैं और हर वीकेंड वह ‘वीकेंड का वार’ से शो में एंट्री लेते हैं। अब देखना यह होगा कि अश्नीर के इस बयान पर सलमान या शो के मेकर्स की कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
#अश्नीरग्रोवर #सलमानखान #बिगबॉस19 #RiseAndFall