सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 18 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज़ हुईं—मोहित सूरी की सैयारा, अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट और सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय। लेकिन सैयारा की बंपर सफलता ने बाकी दो फिल्मों को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया।
सैयारा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि अनुपम खेर द्वारा निर्देशित तन्वी द ग्रेट महज 2.52 करोड़ पर सिमट गई। इसी के चलते अनुपम खेर का एक पुराना बयान एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था, “पैसा ही सब कुछ है, बिना पैसे के तो फिल्म बनाना भी बेवकूफी है।”
बताया जा रहा है कि अनुपम खेर अपनी फिल्म की असफलता और आर्थिक नुकसान से बेहद निराश हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि फिल्म के फ्लॉप होने के चलते वो अपने कई कलाकारों और तकनीकी टीम को अब तक भुगतान नहीं कर पाए हैं।
हालांकि, अनुपम खेर ने यह भी कहा कि वह ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे जो दिल से जुड़ी हों, भले ही उन्हें आर्थिक नुकसान हो। लेकिन सैयारा की भारी सफलता और तन्वी द ग्रेट की नाकामी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से “कॉमर्शियल बनाम कंटेंट” की बहस को हवा दे दी है।
#अनुपमखेर #तन्वीदग्रेट #सैयारा #बॉक्सऑफिस #फिल्मविवाद