सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  बिहार  :  बिहार में ऊर्जा उत्पादन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने अदाणी ग्रुप को ₹26,300 करोड़ (3 अरब डॉलर) का ठेका दिया है। इस ठेके के तहत अदाणी पावर लिमिटेड को भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाला ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट विकसित और संचालित करना है।

इस प्रोजेक्ट का ठेका बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने अदाणी पावर को दिया है। यह राज्य सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी है, जो राज्य में बिजली उत्पादन की जिम्मेदारी संभालती है।

अदाणी पावर ने बताया कि यह पावर प्लांट राज्य की बिजली वितरण कंपनियों — उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड— को 2274 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगा। यह आपूर्ति लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौतों के तहत की जाएगी।

यह परियोजना बिहार में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही इससे स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़ा इजाफा होगा।

इस प्रोजेक्ट को लेकर सियासी हलकों में हलचल मची है, क्योंकि नीतीश कुमार लंबे समय तक कॉर्पोरेट दखल पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अदाणी समूह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

#अदाणीपावर #नीतीशकुमार #बिहारबिजली #थर्मलपावरप्लांट #बिजलीप्रोजेक्ट #बिहारसमाचार