सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि (एमसीयू) में कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी क्लास लेंगे। विश्वविद्यालय का फोकस यूजी-पीजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों पर है, जिनके लिए बाहरी विषय विशेषज्ञों की “मास्टर क्लास’ श्रृंखला शुरू की गई है। इसके अलावा “आउटडोर कवरेज’ के लिए भी विद्यार्थियों को भेजा रहा है। कुलगुरु हर सप्ताह अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की क्लास लेंगे और फील्ड रिपोर्टिंग के अलावा भारत को जानने के लिए जरूरी किताबों और अपने यात्रा अनुभवों पर चर्चा करेंगे।
#एमसीयू #विजयमनोहरतिवारी #मास्टरक्लास #छात्रशिक्षा #भोपाल