सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 26 के बरखेड़ी कला में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से पानी की टंकी, पाइप लाइन एवं अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड 26 की पार्षद राजमणि उइके सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक सबनानी ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता और सीवरेज प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इसके कार्यान्वयन से क्षेत्र की जल और सीवरेज संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनकल्याणकारी नीतियों को योजनाबद्ध तरीके से लागू कर रहे हैं, जिससे संपूर्ण प्रदेश को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना है। स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम क्षेत्रवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और सुविधा लेकर आएगा। इस अवसर पर माता शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, जोन अध्यक्ष आरती राजू अनेजा, वरिष्ठ नेता गोरेलाल बड़गैया, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
#विधायकसबनानी #वार्ड26 #विकासकार्य #अमृत2_0 #भोपाल