सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका ने विदेशी ट्रक चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। अब विदेशी ट्रक ड्राइवरों के लिए वीजा जारी करना तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इस फैसले की घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की। उन्होंने कहा कि विदेशी ट्रक चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और स्थानीय ट्रक चालकों की रोज़ी-रोटी के लिए खतरा बन रही है।
जानकारी के अनुसार, यह कदम उस सड़क हादसे के बाद उठाया गया जिसमें अवैध अप्रवासी हरजिंदर सिंह की लापरवाही से तीन लोगों की जान चली गई थी। इसी घटना के बाद अमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवरों को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठने लगे और सरकार ने कड़ा रुख अपनाया।
मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “हम तुरंत प्रभाव से विदेशी कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्कर वीजा जारी करना रोक रहे हैं। अमेरिकी सड़कों पर विदेशी चालकों के बड़े ट्रक चलाने से आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है और स्थानीय ड्राइवरों की आजीविका प्रभावित हो रही है।”
बताया जा रहा है कि इस फैसले का असर करीब 5.5 करोड़ वीजा आवेदनों पर पड़ सकता है, जिनकी अब दोबारा जांच की जाएगी। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि यह कदम नागरिक सुरक्षा और रोजगार संतुलन दोनों के लिए ज़रूरी है।
यह फैसला ट्रंप प्रशासन की उस नीति के अनुरूप है जिसमें अवैध अप्रवासियों पर कड़े कदम उठाने की बात कही गई थी। अब देखना होगा कि इस निर्णय का अमेरिका के परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर क्या असर पड़ता है।
#अमेरिका #वीजाबैन #विदेशीट्रकड्राइवर #ट्रंपनीति #USVisa