सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 14 अगस्त को कीमती धातुओं के बाजार में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 126 रुपये सस्ता होकर ₹99,971 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव ₹1,00,097 था। वहीं, 8 अगस्त को सोना ₹1,01,406 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था।
चांदी की कीमत भी आज 175 रुपये घटकर ₹1,15,100 प्रति किलो हो गई, जबकि पहले यह ₹1,15,275 थी। 23 जुलाई को चांदी ने ₹1,15,850 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
महानगरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,01,500 | 22 कैरेट – ₹93,050, मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,01,350 | 22 कैरेट – ₹92,900,
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,01,500 | 22 कैरेट – ₹92,900, चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,01,350 | 22 कैरेट – ₹92,900
भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,01,400 | 22 कैरेट – ₹92,950,इस साल की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट सोना ₹23,809 महंगा हुआ है, जबकि 2024 में इसमें ₹12,810 की बढ़ोतरी हुई थी। इसी अवधि में चांदी की कीमत ₹29,083 बढ़ी है।
सोना खरीदते समय ध्यान रखें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जो सोने की शुद्धता की पहचान कराता है।
#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #गिरावट