सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :गणेश चतुर्थी 2025 का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई में गणपति बप्पा की सबसे भव्य प्रतिमा माने जाने वाले लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार गणपति बप्पा के दरबार में बॉलीवुड सितारों का भी तांता लग रहा है।

अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) की रिलीज से पहले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने गणपति बप्पा से फिल्म की सफलता और अच्छे भविष्य का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सिड-जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों श्रद्धा भाव से बप्पा की आराधना करते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ और जाह्नवी की यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर रोमांटिक कैमिस्ट्री दिखाने जा रही है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी “परम सुंदरी” 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले सितारों का गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना फिल्म के प्रमोशन को और खास बना रहा है।

#गणेशचतुर्थी2025 #लालबागचराजा #सिद्धार्थमल्होत्रा #जाह्नवीकपूर #परमसुंदरी