सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्मों या फिटनेस रूटीन नहीं बल्कि उनका रेस्तरां है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल गईं कि शिल्पा शेट्टी अपना रेस्तरां बंद कर रही हैं। इस खबर ने इतना जोर पकड़ा कि सिर्फ एक दिन में एक्ट्रेस को 4 हजार 450 से ज्यादा फोन कॉल्स आए। लोग लगातार उन्हें फोन करके यह कन्फर्म करने की कोशिश कर रहे थे कि उनका रेस्टोरेंट बंद हो रहा है या नहीं।

लगातार कॉल्स से परेशान शिल्पा ने आखिरकार सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि “मुझे समझ आता है कि आप सब मेरी फिक्र करते हैं, लेकिन इसे टॉक्सिक मत बनाइए। हर चीज पर यकीन करना और बार-बार फोन करना सही नहीं है।” शिल्पा ने यह भी साफ किया कि उनका रेस्तरां फिलहाल बंद नहीं हो रहा और यह केवल अफवाह है।

शिल्पा शेट्टी के मुताबिक, अफवाहें फैलाना और बिना पुष्टि किए खबरों को बढ़ाना एक गलत चलन है, जो किसी की निजी जिंदगी पर असर डालता है। उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनका रेस्तरां भी पहले की तरह संचालित हो रहा है।

#शिल्पाशेट्टी #रेस्तरांविवाद #बॉलीवुड #फेकन्यूज #सेलिब्रिटीअपडेट