सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में एनसीसी यूनिट और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फायर ड्रिल एवं इवैक्यूएशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री साजिद खान, सहायक अग्निशमन अधिकारी (बेस्ट अचीवर एवं बेस्ट टीचिंग अवॉर्ड से सम्मानित), ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यशाला के दौरान खान ने छात्राओं को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियोंकृविशेष रूप से एलपीजी गैस और पेट्रोल से उत्पन्न अग्निकांडकृसे निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि रसोई में खाना बनाते समय या कीटनाशक स्प्रे के प्रयोग से भी आग लग सकती है, और ऐसे हालात में क्या सावधानियाँ अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी विशेष रूप से बताया कि एलपीजी से लगी आग को पानी से नहीं बुझाना चाहिए, बल्कि उपयुक्त अग्निशामक यंत्र का ही प्रयोग करना चाहिए। इलेक्ट्रिक शॉक से बचाव के उपायों, अग्निशामक यंत्रों के विभिन्न प्रकारों तथा उनके उपयोग की जानकारी भी व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था।
इस अवसर पर श्री खान ने नागरिकों से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया। कॉलेज की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा, “इस प्रकार की कार्यशालाएँ छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। एक सुरक्षित समाज की नींव सतर्क एवं जागरूक नागरिकों से ही रखी जाती है।” कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सराहना करते हुए एनसीसी इकाई की प्रभारी डॉ. शांति शर्मा को विशेष बधाई दी। इस प्रकार, संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज द्वारा आयोजित यह कार्यशाला न केवल छात्राओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक सार्थक योगदान भी है।
#संतहिरदारामकॉलेज #फायरड्रिल #इवैक्यूएशन #भोपालसमाचार #आपदाप्रबंधन