सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /    ग्वालियर  :  ग्रीन डोनर एवं द इको-अर्थ इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (EERC India) द्वारा आयोजित प्रकृति उत्सव 2025 16 अगस्त को द रॉयल क्लास होटल, एयरपोर्ट रोड, पिंटो पार्क के पास, ग्वालियर में आयोजित होगा। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, सतत विकास और आध्यात्मिक चेतना के संगम का सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें देशभर के पर्यावरणविद, युवा, समाजसेवी, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक चिंतक और स्वयंसेवक भाग लेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोध पंडित, पर्यावरणशास्त्री, पर्यावरणविद डॉ. वीरजी, राष्ट्रीय ध्वजवाहक – हरित वीर वाहिनी, ग्रीन डोनर संगठन निदेशक – द इको-अर्थ इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर इंडिया एवं होंगे । अतिथि सम्माननीय के रूप में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री उपस्थित रहेंगे। विशेष उपस्थिति टाटा मोटर्स से श्री मुकेश अग्रवाल, आदर्श गौशाला ग्वालियर से महंत स्वामी ऋषभ देवानन्द की होगी। कार्यक्रम की होस्ट ग्रीन डोनर संगठन की निदेशक (पंजीयक) राधिका वीरेंद्र होंगी, जबकि कार्यक्रम संयोजक की भूमिका हरित वीर डॉ. प्रेमलता कुशवाह निभाएंगी।डॉ. वीरजी ने कहा, “हरित सेवा और साधना, जीवन के हर आयाम में संतुलन, सार्थकता और सौंदर्य भर देती है।”
इस उत्सव में हरित प्रेरणा सत्र, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और आध्यात्म–प्रकृति संगम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में 10 राज्यों से 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेमलता कुशवाह ने बताया कि प्रकृति उत्सव प्रतिवर्ष देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होता है। इस वर्ष मध्य प्रदेश को इसका आयोजन करने का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
ग्रीन डोनर एक गैर-व्यावसायिक, गैर-लाभकारी संगठन है, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। संगठन वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित प्रेरणा अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ता है। ग्रीन डोनर को आयकर अधिनियम की धारा 80G के तहत मान्यता प्राप्त है, जिससे दानदाताओं को कर छूट का लाभ मिलता है। संगठन का नाम, लोगो और सेवाएं CGPDTM के तहत संरक्षित हैं।

#प्रकृतिउत्सव2025 #ग्वालियर #हरितचेतना #पर्यावरणसंरक्षण #ग्रीनइवेंट