सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :  भोपाल एल एन सी टी युनिवर्सिटी, भोपाल के छात्र एवं छात्राओं ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ विंध्याचल भवन में दो दिवसीय संसदीय प्रक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यशाला का आरंभ प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, भोपाल) द्वारा प्रतिमा यादव (डायरेक्टर, पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ विंध्याचल भवन) को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया गया इस दौरान विश्वविधालय के अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से शुरू हुआ तत्पश्चात प्रथम सत्र में डॉ. आशीष जोशी द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को विधानसभा की संरचना, गठन एवं कार्यकाल के विषय पर व्याख्यान प्रदान किया गया। द्वितीय सत्र में पुनीत श्रीवास्तव द्वारा प्रश्नकाल, शून्यकाल, स्थगन एवं लोकहित महत्व के प्रश्न विषय पर व्याख्यान दिया गया। तृतीय सत्र में अनुराग श्रीवास्तव द्वारा विधि बनाने की शक्ति विषय पर व्याख्यान प्रदान किया गया। दिनांक 22 अगस्त 2025 को विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश विधानसभा भवन का अवलोकन प्रोटोकॉल ऑफिसर राहुल के मार्गदर्शन में किया तत्पश्चात एम. के. साहू ने श्री अवधेश प्रताप सिंह (प्रिंसिपल सेक्रेटरी मध्य प्रदेश विधानसभा) के साथ विद्यार्थियों एवं अध्यापकों सहित समूह फोटो सेशन किया तत्पश्चात सभी विद्यार्थी विंध्याचल भवन के लिए रवाना हुए वहां डायरेक्टर मैडम डॉ. प्रतिमा यादव ने सभी को प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाणपत्र वितरित किए, कार्यक्रम के अंत में डॉ. एम. के. साहू ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋचा सिंह, सौम्या दुबे एवं श्री रोहित शर्मा का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी.सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने  बधाईयां  दी।

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लीगलस्टडीज़ #शिक्षा #कॉलेजइवेंट #LegalStudies #TwoDayEvent