सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात मुख्य वक्ता मानव तनवानी (अधिवक्ता, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय) का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में मानव तनवानी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी की कार्यप्रणाली तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई साथ ही धोखाधड़ी होने पर कैसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं इसकी भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के डायरेक्टर मुकेश साहू वी. सी. एन. के. थापक डायरेक्टर डॉ आर के चौरसिया रजिस्टार ए के सोनी एवं सहायक प्राध्यापकों सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) सहित सभी ने बधाईयां दी।

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #रियलएस्टेट #उपभोक्ताअधिकार #भोपालसमाचार #लीगलस्टडीज