सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, द्वारा संविधान हत्या दिवस पर स्पीच कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ताई चौरसिया (डीन, फैकल्टी ऑफ़ लॉ, मानसरोवर ग्लोबल युनिवर्सिटी, तथा अध्यक्षता मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ने की। प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने स्पीच कॉम्पिटीशन के माध्यम से संविधान हत्या दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. मुकेश कुमार साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि आपातकाल 25 जून 1975 की तिथि स्याही से नहीं अपितु खून से संविधान हत्या दिवस के रूप में लिखी गई।
आपातकाल न केवल संविधान के मूलढांचे पर हमला था बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की आत्म पर गहरा घाव था क्योंकि नगरिकों के मूल अधिकार मृतप्राय हो गए थे और विधि के शासन के स्थान पर लाठी का शासन स्थापित हुआ था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ताई चौरसिया ने छात्रों को उद्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे इंसान बने तथा मानवता का भाव रखते हुए संविधान की आत्मा की रक्षा करें। कार्यक्रम का संचालन विधि छात्रा सानिया सेथिया ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी ऋचा सिंह एवं रोहित शर्मा थे। निर्णायक मंडल में अंजुल उपाध्याय व निशांत महालहा थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आर्या जैन रहीं तथा रायमा नाज़ एवं आदर्श ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के सहायक प्राध्यापकों में योगिनी उपाध्याय, देवेन्द्र मणि मिश्रा, सौम्या दुबे, करन तिवारी, नामिका दुबे,पंकज शिंदे, रजत ऊमरे, स्निग्धा सरैया एवं दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी.सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #संविधानहत्यादिवस #स्पीचकॉम्पीटिशन #संविधान #लोकतंत्र