सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / सीहोर / आष्टा : सीहोर जिला के आष्टा ब्लॉक में दो वित्तीय समावेशन संतृति (एफआई संतृप्ति शिविर) शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत किलेरामा एवं ग्राम पंचायत सेवदा में किया गया ग्राम पंचायत शिविरों में प्रमुख रूप से भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री रेखा चन्दनावेली, बैंक ऑफ़ इंडिया भोपाल अंचल के आंचलिक प्रबंधक बी आर पटनायक, बैंक ऑफ़ इंडिया एफजीएमओ भोपाल उप महाप्रबंधक सुबोध कुमार, आर बी आई एलडीओ धीरज गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत अमित व्यास, क्षेत्रीय प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया नर्मदापुरम राकेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नर्मदापुरम राजकुमार सेन, सहायक महाप्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ोदा शिवदत्त मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक रेखा तिवारी, बैंक ऑफ़ इंडिया एफजीएमओ भोपाल मुख्य प्रबंधक हिरेन तिलाला, जिला अग्रणी प्रबंधक जयदीप भट्टाचार्य एवं सरपंच किलेरामा राकेश परमार, सरपंच सेवदा संतोष उपस्थित रहे |
शिविर में क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई रेखा चन्दनावेली ने ग्राहकों को खातों में री-केवाईसी को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की अनिवार्यता बताइए उन्होंने कहा कि समय पर री केवाईसी न होने से खाता निष्क्रिय हो जाते हैं जिससे शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता एवं बैंको को बताया की री केवायसी की प्रक्रिया अपने ग्राहकों को पहचाने बिना नहीं की जा सकती है बैंक आफ इंडिया भोपाल अंचल के आंचलिक प्रबंधक बी आर पटनायक जी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से आपका बैंक आपके द्वार (घर) आया है और बहुत ही आसान प्रक्रिया री केवाईसी कार्य संपन्न किया जा सकता है एवं सामाजिक कल्याण के अंतर्गत सुरक्षा बीमा योजनाओ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ से जन समूह को अवगत कराया आरबीआई एल डी ओ जी ने कहा कि जैसे खेती में फसल के लिए समय-समय पर खाद और पानी आवश्यक होता है वैसे ही खातों में समय पर रे केवाईसी करना जरूरी है वहीं जनपद आष्टा सीईओ जी ने भारत सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए शासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया |
#जनसुरक्षाअभियान #रीकेवायसी #सामाजिकसुरक्षा #शिविर