सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ किया है कि भारत और अमेरिका के बीच किसी भी तरह का झगड़ा नहीं है और दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने यह बयान नई दिल्ली में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में दिया।
जयशंकर ने कहा कि भारत किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखकर ही व्यापार संबंधी निर्णय ले रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद जारी है और रिश्तों में ‘कट्टी’ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
रूसी तेल पर उठे सवालों का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए निर्णय लेता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश को भारत से तेल खरीदने में समस्या है तो वे न खरीदें, भारत किसी पर दबाव नहीं डाल रहा।
पाकिस्तान को लेकर मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर ने दो टूक कहा कि भारत-पाक संबंधों में किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को भारत स्वीकार नहीं करता। उन्होंने याद दिलाया कि अतीत में भी भारत ने मध्यस्थता के हर प्रस्ताव को खारिज किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए जयशंकर ने कहा कि ट्रंप का काम करने का तरीका पहले के राष्ट्रपतियों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने इसे एक बड़ा वैश्विक बदलाव बताया।
हाल ही में ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत पर रूस से सस्ता तेल खरीदकर महंगे दामों में बेचने और मुनाफाखोरी का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की राह भारत से होकर ही निकल सकती है।
#जयशंकर #भारतअमेरिकासंबंध #ट्रेडबातचीत #रूसीतेल #विदेशनीति