सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : IPL 2025 का रोमांच एक बार फिर लौटने को तैयार है। टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत 17 जून से हो रही है, जबकि फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा। इस बार विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर बड़ा असमंजस बना हुआ है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने अपने खिलाड़ियों को 26 मई तक IPL छोड़कर वापस लौटने का निर्देश दिया है, जिससे फ्रेंचाइज़ियों को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज 29 मई से शुरू हो रही है, जिससे इंग्लिश खिलाड़ियों की उपलब्धता भी संदेह के घेरे में है।
इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून को लंदन में खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ी IPL बीच में छोड़ सकते हैं।
CSA कोच शुकरी कॉनराड ने साफ किया है कि IPL और BCCI के साथ उनका करार यही था कि खिलाड़ी 26 मई तक लौटेंगे, और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस सब के बीच IPL 2025 में किस टीम को मिलेगा झटका और कौन करेगा वापसी – यह देखना दिलचस्प होगा।
#IPL2025 #विदेशी_खिलाड़ी #क्रिकेट_दक्षिण_अफ्रीका #इंग्लैंड_क्रिकेट #आईपीएल_अपडेट #वर्ल्ड_टेस्ट_चैंपियनशिप #IPL_फाइनल