सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :  IND W-A vs AUS W-A: भारतीय महिला ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जारी चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह भारत के नाम रहा।

सुबह भारतीय टीम ने राघवी बिष्ट और जोश्तिा के शानदार योगदान से पहली पारी में 299 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राघवी ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लय पकड़ी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की महिला ए टीम ने 5 विकेट पर सिर्फ 158 रन बनाए। इस समय क्रीज पर निकोल फाल्टम (30 रन) और सियाना जिंजर (24 रन) टिके हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत के पहले पारी के स्कोर से 141 रन पीछे है। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम को दबाव में ला दिया है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में भारत के स्कोर तक नहीं पहुंच पाती, तो भारतीय टीम को महत्वपूर्ण बढ़त मिल जाएगी।

भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक संतुलित रहा है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभागों में खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारत-ए टीम इस मैच में अपनी बढ़त बनाए रखेगी।

#IndiaAWomen #AustraliaAWomen #महिलाटेस्ट #राघवीबिष्ट #जोश्तिा