सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के 9वें मुकाबले में अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए ताहिर ने एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए और टीम को 84 रनों की बड़ी जीत दिलाई।
46 साल और 148 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ताहिर टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे केवल टोमाकानुटे रितावा हैं, जिन्होंने 2022 में 46 साल 299 दिन की उम्र में 5 विकेट झटके थे। खास बात यह है कि ताहिर पहले भी कई बार इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 42 और 44 की उम्र में भी पांच विकेट लेने का कमाल किया था।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ताहिर टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए। उन्होंने मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2004 में कैमरून के खिलाफ 40 की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इमरान ताहिर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। उनका प्रदर्शन न सिर्फ CPL 2025 का आकर्षण बना, बल्कि यह भी दिखा दिया कि अनुभव और फिटनेस के दम पर खिलाड़ी लंबे समय तक क्रिकेट में सक्रिय रह सकते हैं। ताहिर की यह उपलब्धि भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
#इमरानताहिर #टी20रिकॉर्ड #CPL2025 #क्रिकेटन्यूज