सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित चार दिवसीय अभिमुखीकरण एवं अधिष्ठान समारोह “दीक्षारंभ-2025” के समापन अवसर पर सहभागिता कर, नवागत विद्यार्थियों का राजा भोज की नगरी भोपाल में आत्मीय अभिनंदन किया।


देश भर के विभिन्न प्रांतों से प्रवेशित नवागत विद्यार्थियों के साथ, रात्रि भोज कर उनसे परस्पर संवाद किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। नवागत विद्यार्थियों के शैक्षिक परिदृश्य से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में हो रहे सतत् कार्यों से अवगत भी कराया।


इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह सहित संस्थान के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

#ट्रिपलआईटीभोपाल #दीक्षारंभ2025 #शिक्षा #नवविद्यार्थी #Bhopal