सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :    बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों के लिए हॉरर का डोज लेकर लौटे हैं। उनकी नई फिल्म “हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट” का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म साल 2011 में आई उनकी सुपरहिट हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D का सीक्वल है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने अतीत की डरावनी यादों से बचने के लिए भारत के पहाड़ों में स्थित एक वीरान हवेली में जाता है। लेकिन वहां उसे जल्द ही पता चलता है कि हवेली में सिर्फ खामोशी ही नहीं, बल्कि डर और काले रहस्यों का साया भी है। हवेली के भीतर घटने वाली अजीब घटनाएं उसके जीवन को तहस-नहस कर देती हैं।

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती लीड रोल निभा रहे हैं। उनके साथ गौरव बाजपेयी, चेतना पांडे और श्रुति प्रकाश भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। टीजर देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म फिर से हॉरर लवर्स के लिए रोंगटे खड़े करने वाली साबित हो सकती है।

निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा कि “हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट” सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं बल्कि यह इंसान के मनोवैज्ञानिक डर और अतीत के बोझ की कहानी भी है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी रिलीज डेट का ऐलान आने वाले दिनों में किया जाएगा।

#हॉन्टेड3D #घोस्ट्सऑफदपास्ट #विक्रमभट्ट #मिमोहचक्रवर्ती #हॉररफिल्म