सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोने और चांदी के दामों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार 22 अगस्त को 24 कैरेट सोना 95 रुपए बढ़कर 99,242 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल इसका भाव 98,147 रुपए था। वहीं, 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है। आज इसका भाव 1,241 रुपए बढ़कर 1,13,931 रुपए प्रति किलो हो गया। कल यह 1,12,690 रुपए पर था। 23 जुलाई को चांदी 1,15,850 रुपए प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंची थी।
देश के चार बड़े महानगरों में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,00,680 रुपए और 22 कैरेट सोना 92,300 रुपए है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,00,530 रुपए तथा 22 कैरेट सोना 92,150 रुपए बिक रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सोना 1,04,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण गोल्ड को मजबूती मिल रही है। इससे मांग बढ़ी है और कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।
सोना-चांदी में यह तेजी निवेशकों और ज्वेलरी बाजार दोनों के लिए अहम मानी जा रही है।
#सोना #चांदी #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत