सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में आई.आई.सी. एवं नेचर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ईको-फ्रेंडली गणेश आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला सिखाना था। माटी गणेश – सिद्ध गणेश – विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता कॉलेज के जिम्नेज़ियम में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने दो घंटे की अवधि में अपनी रचनात्मकता और कौशल का परिचय दिया।
कॉलेज की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं न केवल जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाती हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु मीना, बी. सी. ए. द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान आकांक्षा जैन बी. कॉम. प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर कु. तृप्ति ठाकुर, बी. बी. ए. द्वितीय वर्ष रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को माय गवर्नमेंट पोर्टल के द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।”
#ईकोफ्रेंडलीगणेश #संतहिरदारामकॉलेज #भोपाल #पर्यावरणसंरक्षण #गणेशउत्सव