सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीएम उषा योजना के अंतर्गत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग में क्यूजीआईएस-जीआइएस विषय पर दो दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कम वर्कशॉप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का उद्‌घाटन करते हुए विश्वविद्यालय भूविज्ञान विभाग की कन्वेनर एवं प्रमुख विनिशा सिंह ने सभी एक्सपर्ट का स्वागत किया फिर डॉ. सिंह ने क्यू जी भाई एस-जी आई एस के ट्रेनिंग विषय की उपयोगिता एवं तकनीकी की महता पर प्रकाश डाला | विभिन्न विभागों से आये प्रतिभागियों को इस ट्रेनिंग से स्किल डेवलपमेंट पर ज्ञान दिया|


क्यूजीआईएस विषय की रिसोर्स पर्सन रुबीना खान ने बताया की किस तरह जीआईएस के माध्यम से बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर राहत एवं बचाव कार्यों में मदद मिल सकती है। क्यूजीआईएस एवं जीआईएस विषय के विशेषज्ञ शरददीप ने जीआईएस सॉफ्टवेयर एवं ओपन सोर्स टेक्नोलाजी की विद्याथियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत इस कार्यशाला का आयोजन उद्यमिता विकास केंद्र मप्र (सेड्मेप) के एसोसिएशन मे किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेडमेंप के जिला समन्वयक अरुण गुप्ता,बरकतउल्ला पीम. उषा. से अभिलाषा भावसार , रेखा खंडिया एवं अन्य प्राध्यापक विशेष रूप से उपस्थित थे।

#बीयू #भूविज्ञान #क्यूजीआईएस #जीआइएस #भोपाल #विश्वविद्यालय