सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल /   पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे की खींचतान तेज हो गई है। जेडीयू इस बार भी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने की तैयारी में है और भाजपा से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हालिया मुलाकात में सीट बंटवारे और चिराग पासवान की भूमिका पर गहन चर्चा हुई।

जेडीयू का रुख चिराग पासवान को लेकर काफी सख्त है। जेडीयू चाहती है कि भाजपा लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को गठबंधन के स्वास्थ्य के लिए विवादित बयानबाजी से रोके। नीतीश कुमार का मानना है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग की रणनीति ने जेडीयू को भारी नुकसान पहुंचाया था, और इस बार पार्टी इस गलती को दोहराने के मूड में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि जेडीयू अपने कोटे से सहयोगियों को कुछ सीटें देने को तैयार है, लेकिन पार्टी की प्राथमिकता है कि भाजपा चिराग पासवान को नियंत्रित करे। भाजपा की ओर से संकेत दिए जा रहे हैं कि वह सहयोगियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि एनडीए में सीट बंटवारा और उम्मीदवार चयन का फार्मूला चुनाव परिणामों पर गहरा असर डालेगा। जेडीयू का बड़ा दांव और भाजपा की रणनीति मिलकर ही तय करेंगे कि गठबंधन बिहार में सत्ता वापसी कर पाएगा या नहीं।

#बिहारचुनाव2025 #जेडीयू #भाजपा #चिरागपासवान #एनडीए #नीतीशकुमार