सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल (राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् की एक इकाई) ने 23 अगस्त 2025 को द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा मस्तिष्कों को विज्ञान और अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया से जोड़ना है।केंद्र में इंटर-स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 24 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जूनियर समूह में प्रतियोगिता का विषय था “आसमान को याद करें – नक्षत्रों की स्मृति चुनौती”, जबकि सीनियर समूह में “तब और अब का आकाश – प्राचीन और आधुनिक आकाश की चुनौती” आयोजित हुई। विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण 23 अगस्त को प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के दौरान किया जाएगा। 23 अगस्त को सुबह 10:30 बजे विशेष प्रदर्शनी “भारत में अंतरिक्ष विरासत: प्राचीन आकाश से आधुनिक क्षितिज तक” का उद्घाटन होगा। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एनसीएसएम) द्वारा डिज़ाइन और विकसित की गई है और सभी दर्शकों व विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रो. गोवर्धन दास, निदेशक, आईआईएसईआर भोपाल और विशिष्ट अतिथि अमिताभ पांडे, निदेशक, आईजीआरएमएस भोपाल उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान “खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में हाल के रुझान” भी आयोजित किया जाएगा, जिसका व्याख्याता अभिरुप दत्ता, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, डीएएएसई, आईआईटी इंदौर होंगे। साकेत सिंह कौरव, क्यूरेटर ‘ई’ एवं परियोजना समन्वयक ने कहा, “इस आयोजन के माध्यम से हम युवा मस्तिष्कों को विज्ञान और अंतरिक्ष की अद्भुत यात्रा से जोड़ना चाहते हैं। आपके सहयोग से यह आयोजन और भी सार्थक बनेगा।”
#राष्ट्रीयअंतरिक्षदिवस #भोपाल #विज्ञान #अंतरिक्ष #प्रश्नोत्तरी #प्रदर्शनी #IISER #IGRMS #IITIndore