सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल और रोजगार मंत्रा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मेगा ओपन जॉब फेयर 2025” युवाओं के लिए करियर निर्माण का बड़ा अवसर साबित हुआ। इस रोजगार मेले में कुल 600 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 220 से अधिक प्रतिभागियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह जॉब फेयर युवाओं के लिए करियर निर्माण की दिशा में एक नया प्लेटफॉर्म है, जो उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
इस जॉब फेयर में आईटी एवं आईटीईएस, बीएफएसआई, कृषि, रिटेल, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 25 से अधिक कंपनियां शामिल हुईं। इनमें हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, जेएईएस 108 इंडिया प्रा. लि., टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस, नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट सर्विसेज, ए2बी – आनंद भवन, रैंडस्टैड, रेड्डी फाउंडेशन, डीआर आईटीएम प्रा. लि. (सीएम हेल्पलाइन), क्वेस कॉर्प लिमिटेड, जस्ट डायल, कैलिबर एचआर सर्विसेज, 2050 हेल्थकेयर, केयरसॉफ्ट ग्लोबल, प्रगति एग्रो, सीआई ह्युंडई, एमएलके वेस्ट मैनेजमेंट, एनिग्मा ऑटोमोबाइल, मेहर हॉलीडेज़, रोजगार मंत्रा, आईसेक्ट और एडवांटेज जैसी कंपनियां शामिल थीं। कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर योग्य उम्मीदवारों को तत्काल ऑफर लेटर भी प्रदान किए।


स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि 220 से अधिक उम्मीदवारों का चयन यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एसजीएसयू का लक्ष्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को सार्थक रोजगार से जोड़ना भी है।
कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को सीधे उद्योग जगत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के हेड श्री उदेपन चट्टर्जी ने सभी कंपनियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जॉब फेयर विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच एक सेतु का कार्य करता है और युवाओं में आत्मविश्वास जगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

#भोपाल #जॉबफेयर2025 #रोजगार #युवा_करियर #एमपीसमाचार