सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय परिसर आज उत्सव और उल्लास से गूंज उठा, जब मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद पिल्लई का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और छात्र-छात्राएँ बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि श्री पिल्लई की धर्मपत्नी, श्रीमती बिंदु पिल्लई भी इस शुभ अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने आईं। विशेष आकर्षण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे डांसिंग अंकल प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव, जिन्होंने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभकामनाओं की बरसात विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति कुलपति, ग्रुप डायरेक्टर, कुल सचिव सहित सभी विभागों के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर श्री प्रसाद पिल्लई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना व्यक्त की। यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस समारोह नहीं था, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार को एक सूत्र में बाँधने वाला उत्सव और प्रेरणा का क्षण बन गया।
#भाभाविश्वविद्यालय #प्रसादपिल्लई #जन्मदिवससमारोह #भोपाल #शैक्षणिकआयोजन