सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में विज्ञान भारती एवं मेपकास्ट के संयुक्त तत्वाधान में 12वा विज्ञान मेले का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि इसरो के निदेशक पंकज किलेदार थे।
उद्घाटन अवसर पर प्रो. एस.के जैन कुलगुरु बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल, विज्ञान भारती के प्रमुख विविश्वन हेवेलकर हवेलकर, अनिल कोठारी निदेशक मैपकास्ट, प्रवीण रामदास अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विज्ञान भारती, डॉ.अमोघ गुप्ता अध्यक्ष विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत , रत्नेश सिंह एवं डी.के.स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थितहुए।
कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नित नए प्रयोग और परिवर्तन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उद्घाटन सत्र में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम सत्र के समापन उपरांत इसरो से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को दी एवं प्रश्न उत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

विवस्वान हेबालकर ने युवाओं को संदेश दिया कि देश बनाना है या पैकेज चाहिए। हेबालकर ने कहा, “अगर पैकेज चाहिए तो विदेश जाना पड़ेगा। तय युवाओं को करना है कि वे देश को बनाना चाहते हैं या पैकेज। यह निर्णय हर विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने अपने उद्बोधन में वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के जीवन उदाहरणों का हवाला दिया।
12वीं विज्ञान मेले में भारत सरकार के एवं मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त अन्य संस्थाओं के 106 स्टॉल लगाए गए हैं इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए विद्यार्थियों के द्वारा नवाचार से संबंधित मॉडल प्रदर्शन हेतु 160 स्टाल लगाए गए हैं।
#बरकतउल्लाविश्वविद्यालय #विज्ञानमेला #भोपाल #शिक्षा #छात्रनवाचार