सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई।
मैच की शुरुआत पाकिस्तान के लिए खराब रही। पहले ही ओवर में सईम अयूब बिना खाता खोले LBW हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान को जीवनदान तो मिला, लेकिन वे 29 रन बनाकर आमिर कलीम की गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस ने शानदार बल्लेबाजी की और छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 66 रन की पारी खेली। हालांकि आमिर कलीम ने लगातार दो गेंदों पर सलमान आगा (0) और हारिस (66) को आउट कर पाकिस्तान को झटका दिया।
गेंदबाजी में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी का डायरेक्ट हिट चर्चा का विषय रहा। 9वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला को मात्र 2 रन पर रनआउट कर उन्होंने ओमान की पारी को झकझोर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और ओमान की टीम 67 रन पर ही सिमट गई।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर हारिस की पारी और शाहीन की फील्डिंग ने मैच का रुख पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में कर दिया।
#एशियाकप2025 #पाकिस्तान_बनाम_ओमान #शाहीनअफरीदी #मोहम्मदहारिस #पाकिस्तानक्रिकेट