सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : एपल 9 सितंबर 2025 को अपने लॉन्च इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में आईफोन 17 सीरीज पेश करेगी। इस बार कंपनी आईफोन 17, आईफोन 17एयर, , आईफोन 17 प्रो और एप्पल वॉच सीरीज़ 11लॉन्च कर सकती है। आईफोन 17 एयर एपल का सबसे पतला फोन होगा, जबकि सभी मॉडल्स में 24MP का सेल्फी कैमरा और प्रो मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जा सकती है। बैटरी क्षमता 5000mAh से अधिक और 35W वायर्ड तथा 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
बीते कुछ वर्षों में एपल के प्रोडक्ट्स में बड़े इनोवेशन की कमी देखी गई है। स्टीव जॉब्स के निधन के बाद एपल ने एयरपॉड्स और विजन प्रो जैसे प्रोडक्ट पेश किए, लेकिन ये रिवॉल्यूशनरी नहीं माने गए। वहीं, सैमसंग फोल्डेबल फोन, AI और नए फीचर्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।
आईफोन 17 सीरीज में AI बेस्ड फीचर्स, अपडेटेड Siri और ऑटोमैटिक टेक्स्ट समरी जैसे विकल्प मिल सकते हैं। भारत में आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू होकर आईफोन 17 प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर एपल लंबे समय तक क्रांतिकारी इनोवेशन नहीं लाता, तो उसका मार्केट शेयर और ब्रांड वैल्यू घट सकती है। हालांकि, कंपनी का मजबूत इकोसिस्टम और वित्तीय ताकत इसे बचाए रखेगा।
#Apple #iPhone17 #iPhone17Launch #AIFeatures #TechNews