सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित होने जा रहे आकाशवाणी केंद्र की चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। लिखित परीक्षा के बाद गुरुवार को स्वर परीक्षण का ऑडिशन किया गया। इस परीक्षा में सफल 60 से अधिक प्रतिभागियों तथा युववाणी के लिए 40 प्रतिभागियों का परीक्षण आकाशवाणी प्रसारण केंद्र नानाखेड़ा ,उज्जैन पर किया गया। ज्ञातव्य हे कि 100 आवेदको की परीक्षा में चयनित उम्मीद्वारों को स्वर परिक्षण के लिए ऑडिशन पर बुलवाया गया था l 31 अगस्त तक यह सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी l आकाशवाणी केंद्र भोपाल के मध्य प्रदेश के कार्यक्रम प्रमुख राजेश भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि,लिखित परीक्षा में सफल 60 प्रतिभागियों में से जो आवेदक स्वर परीक्षण में सफल होंगे, उनका व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वहीं, युववाणी कार्यक्रम के लिए सीधे चयनित लगभग 40 युवाओं का भी स्वर परीक्षण किया गया।
श्री भट्ट ने बताया कि चयन प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद चयनित प्रतिभागियों का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। 1 सितम्बर के बाद जब आकाशवाणी उज्जैन केंद्र विधिवत प्रसारण शुरू करेगा, तब ये प्रतिभागी उद्घोषक, ग्राम सभा, महिला सभा, युववाणी एवं अन्य कार्यक्रमों में सीधे श्रोताओं से रूबरू होंगे।
श्री भट्ट ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को साक्षात्कार के पश्चात् आकाशवाणी केंद्र उज्जैन द्वारा अपना प्रसारण शुरू करने के पूर्व उन्हें जो प्रशिक्षण दिया जाएगा उसमे क्षेत्रीय कला, संस्कृति और मालवी परंपरा, लोक कथाएं, भजन परंपरा, पंडे-पुजारियों की वाणी और शिप्रा किनारे की संस्कृति, किसानों और ग्रामीण परिवेश की जानकारी, मौसम और मंडी भाव की जानकारी, शासन की योजनाओं की सरल जानकारी तथा सिंहस्थ महापर्व और उज्जैन की प्राचीनता की जानकारियों के सम्बन्ध में उन्हें तैयार किया जाएगा l
#आकाशवाणी #उज्जैन #स्वरपरीक्षण #साक्षात्कार #मध्यप्रदेश