सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /   नई दिल्ली  :  अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी समूह वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जबरदस्त कमाई कर सुर्खियों में है। ग्रुप की प्रेस रिलीज के अनुसार, जून तिमाही में (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई ) ₹23,793 करोड़ रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही स्तर है। वहीं पिछले 12 महीनों (टीटीएम) में ग्रुप का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई  साल-दर-साल 10% बढ़कर रिकॉर्ड ₹90,572 करोड़ तक पहुंच गया।

अदाणी ग्रुप ने बताया कि यह प्रदर्शन मुख्य रूप से इनक्यूबेटिंग बिजनेस, खासकर एयरपोर्ट, रिन्यूएबल एनर्जी और सड़कों के कारोबार में तेजी और अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अंबुजा सीमेंट्स की मजबूती से संभव हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, इन्फ्रा सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई  में 87% का योगदान दिया।

विशेष बात यह रही कि एयरपोर्ट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कारोबार ने पहली बार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई  दर्ज किया। वहीं, सीमेंट बिजनेस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीटीएम  ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई  में 26.9% की वृद्धि दर्ज की और यह ₹9,249 करोड़ तक पहुंच गया।

अदाणी ग्रुप ने कहा कि मजबूत बिजनेस मॉडल, नए प्रोजेक्ट्स में निवेश और अधिग्रहण की रणनीति ने ग्रुप की वित्तीय स्थिति को और मज़बूत किया है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के लिए भी बड़ा सकारात्मक संकेत है।

#अदाणीग्रुप #EBITDA #व्यापार #कमाई #इंडियनइकोनॉमी