सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल ने होने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खगोलीय घटना के उपलक्ष्य में, केंद्र ने एक संवादात्मक-सह-प्रदर्शन सत्र आयोजित किया जिसमें आकर्षक मॉडलों और प्रदर्शनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सूर्य और चंद्रग्रहणों की व्याख्या की गई। “चंद्रमा और ग्रहण” विषय पर एक ओपन-हाउस क्विज़ भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों और आम जनता सहित लगभग 50 व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, एक यूट्यूब लाइव इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्ण चंद्र ग्रहण के क्रमिक चरणों को समझाया जाएगा । इसे देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक का प्रयोग करें ।
#पूर्णचंद्रग्रहण #भोपालविज्ञानकेंद्र #खगोलशास्त्र #चंद्रग्रहण2025 #शिक्षात्मककार्यक्रम