सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि इस मेगा इवेंट का ड्रॉ 5 दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में आयोजित होगा। ट्रंप ने इसे अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण बताया।
इस दौरान ट्रंप का मजाकिया अंदाज भी सामने आया। फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के साथ खड़े ट्रंप ने विश्व कप ट्रॉफी को अपने हाथों में लिया और मुस्कुराते हुए पूछा- “इसको मैं रख लूं क्या?”। उनका यह मजाकिया लम्हा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 खास होने वाला है क्योंकि इसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे। ट्रंप ने कहा कि यह आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक खेल उत्सव साबित होगा।
इन्फेंटिनो ने इस दौरान ट्रंप की अपील पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि यह ट्रॉफी पूरी दुनिया की है, इसलिए इसे सिर्फ अपने पास रखना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि अमेरिका का यह आयोजन फीफा इतिहास के लिए एक “गेम-चेंजर” साबित होगा।
ट्रंप की इस घोषणा के बाद फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह दोगुना हो गया है। अब पूरी दुनिया की नजरें दिसंबर में होने वाले ड्रॉ और अगले साल के शानदार टूर्नामेंट पर टिकी हैं।
#Trump #FIFAWorldCup2026 #फीफा #WorldCupDraw #Infantino