सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच होने वाले दूसरे मुकाबले में एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। यूएई की टीम में शामिल खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को बचपन में खूब अभ्यास कराया है।
सिमरनजीत सिंह ने यादें साझा करते हुए कहा, “2011-12 की बात है जब शुभमन गिल 11-12 साल का था। हम मोहाली में पीसीए अकादमी में सुबह छह से 11 बजे तक प्रैक्टिस करते थे। उस दौरान मैं अपने सेशन के बाद भी अतिरिक्त गेंदबाजी करता था और गिल को नेट्स पर लगातार अभ्यास कराता था। अक्सर शुभमन के पिता भी 11 बजे तक अभ्यास में शामिल हो जाते थे। पता नहीं कि अब वह मुझे पहचानेगा या नहीं, लेकिन मैंने उसे बचपन में काफी गेंदबाजी की है।”
बुधवार को दुबई में होने वाले इस मैच में भारतीय उपकप्तान गिल का सामना अपने बचपन के साथी से होगा। यह मुकाबला खास होने वाला है क्योंकि अब दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर आमने-सामने होंगे।
सिमरनजीत ने यह भी कहा कि शुभमन गिल हमेशा से ही बेहद फोकस्ड और मेहनती खिलाड़ी रहे हैं और तभी से उनमें एक बड़े क्रिकेटर बनने की झलक साफ दिखती थी। अब वह गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके सामने वही बच्चा इंटरनेशनल क्रिकेट का बड़ा सितारा बन चुका है।
#शुभमनगिल #एशियाकप2025 #सिमरनजीतसिंह #भारतVsयूएई #क्रिकेटसमाचार