सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हिमाचल में कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों का निरीक्षण करने के बाद पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की और राहत कार्यों की समीक्षा की।

हवाई सर्वेक्षण और स्थानीय दौरों के बाद पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुकसान की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। पीएम मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा के प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की बाढ़ में मौत हुई थी। पीएम मोदी ने उसे टॉफी दी और गोद में उठाया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही 5 सितंबर को पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास में मदद देने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

#पीएम_मोदी #हिमाचल_बाढ़ #पंजाब_बाढ़ #बाढ़_राहत #कुल्लू #मंडी #चंबा #गुरदासपुर