सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल /   नई दिल्ली   :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा “आई एम जॉर्जिया – माई रूट्स, माई प्रिंसिपल्स” की प्रस्तावना लिखी है। पीएम मोदी ने मेलोनी को एक देशभक्त और उत्कृष्ट समकालीन नेता बताया और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व शाश्वत सत्यों की याद दिलाता है। पीएम मोदी ने इस प्रस्तावना को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से प्रेरित बताया।

रूपा पब्लिकेशन जल्द ही इस पुस्तक का भारतीय संस्करण प्रकाशित करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस खास किताब की प्रस्तावना लिखना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने मेलोनी की प्रेरणादायक यात्रा और ऐतिहासिक नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में विभिन्न विश्व नेताओं से हुई उनकी मुलाकातों में हर नेता की जीवन यात्रा अलग और प्रेरक रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मकथा में उल्लेख किया कि मेलोनी भारत में उत्कृष्ट समकालीन राजनीतिक नेता और देशभक्त की ताजा कहानी के रूप में सराही जाएंगी। उन्होंने बताया कि दुनिया के साथ जुड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा में उनका विश्वास हमारे मूल्यों को दर्शाता है।

यह पुस्तक भारतीय पाठकों के लिए प्रेरणास्रोत होगी और उन्हें नारी शक्ति, नेतृत्व और देशभक्ति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करेगी। जॉर्जिया मेलोनी का मूल संस्करण 2021 में लिखा गया था, जब वह विपक्ष की नेता थीं, और बाद में वह इटली की पहली महिला पीएम बनीं।

#जॉर्जियामेलोनी #पीएममोदी #आत्मकथा #नारीशक्ति #नेतृत्व