सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके एक हाथ में पट्टी और दूसरे हाथ में ड्रिप लगी दिखाई दे रही है। साथ ही उनके चेहरे पर सूजन भी नजर आई।
वीडियो को अभिनेता समर्थ जुरेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और विक्की जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वीडियो में अंकिता लोखंडे भी नजर आईं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विक्की जैन को अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गयाफैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर विक्की जैन के स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं और उनकी स्थिति के बारे में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अंकिता और विक्की जैन ने 2021 में शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने करीब तीन साल तक डेट किया था और 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने साथ में कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया है जैसे बिग बॉस 17, स्मार्ट जोड़ी, और लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट। खासकर बिग बॉस में उनका रिश्ता खूब सुर्खियां बटोर चुका है।
फैंस और सेलिब्रिटी दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
#विक्कीजैन #अंकितालोखंडे #हॉस्पिटल #बॉलीवुडसमाचार #फैंसकामना