सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मणिपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह दौरा उनके लिए खास है क्योंकि 2023 में हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार मणिपुर पहुंचे हैं।
शिलान्यासित परियोजनाओं में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी सड़क, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 2,500 करोड़ रुपये की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट परियोजना, 9 छात्रावास कार्यरत महिलाओं के लिए, और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मणिपुर की धरती साहस और वीरता की धरती है। भारी बारिश के बावजूद युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लिए आए, इस पल को मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता।” उन्होंने मणिपुर के नाम में मौजूद “मणि” का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाएगा।
पीएम मोदी ने मणिपुर की स्थिति पर कहा, “मैं आपसे वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार आपके साथ है। शांति और विकास के लिए संवाद, सम्मान और समझ को बढ़ावा दिया जा रहा है।”
इस दौरे से मणिपुर में विकास की दिशा और लोगों में विश्वास को मजबूती मिलेगी।
#पीएम_मोदी #मणिपुर_दौरा #चुराचांदपुर #विकास_परियोजनाएं #भारत_सरकार