सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी  कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड  ने अपने प्रमुख उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड   ने हॉर्लिक्स, लक्स, किसान जैम और डव शैम्पू समेत कई उत्पादों की नई कीमतें घोषित की हैं। इस कदम के पीछे कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को सस्ती दरों पर क्वालिटी प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएँ।

डव शैम्पू की 340 मिलीलीटर की बोतल अब पहले की तुलना में सस्ती मिलेगी। लाइफबॉय साबुन के 75 ग्राम के चार पैक की कीमत 68 रुपये से घटाकर 60 रुपये कर दी गई है। वहीं, हॉर्लिक्स के 200 ग्राम जार की कीमत 130 रुपये से घटाकर 110 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 200 ग्राम किसान जैम की कीमत भी 90 रुपये से घटाकर 80 रुपये कर दी गई है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड   की यह कीमत कटौती नई जीएसटी दरों के अनुरूप की गई है। कंपनी की कोशिश है कि सामान्य उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं में राहत मिले। इससे न केवल ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि एफएमसीजी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड  जैसे बड़े ब्रांड का यह कदम बाजार में प्राइस स्ट्रक्चर और ग्राहकों की खरीद क्षमता को सीधे प्रभावित करेगा।

#HUL #FMCGकीमतकटौती #डवशैम्पू #हॉर्लिक्स #लाइफबॉयसाबुन #किसानजैम